बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी सफलता किया हासिल, 48 घंटे के अंदर हत्या के एक मामले का किया उद्वेदन

DNB Bharat Desk

पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के बिशनपुर दियारा की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 48 घंटे के अंदर हत्या के एक मामले का उद्वेदन कर लिया तथा हत्या में शामिल तीन अभियुक्त जौहरी राम, रवि राम एवं विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के बिशनपुर दियारा की है।

- Sponsored Ads-

जहां 1 अगस्त को दिनदहाड़े गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्त एवं एक नाबालिक बच्चों के द्वारा एक 12 वर्षीय बच्चे अनिकेत कुमार की हत्या कर उसके शव को छुपाने का प्रयास किया गया था। लेकिन शव को छुपाते वक्त स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और जमकर बवाल भी काटा था । आरोपियों के घर को ग्रामीणों ने घेर लिया था तथा मारपीट की घटना पर उतारू थे ।

बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी सफलता किया हासिल, 48 घंटे के अंदर हत्या के एक मामले का किया उद्वेदन 2लेकिन बेगूसराय के एसपी मनीष के निर्देश पर तत्काल तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें बछवारा थाना प्रभारी विवेक भारती समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया और सभी आरोपियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article