पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनता दल यूनाइटेड की ली सदस्यता

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

साल 2000 बैच के ओड़िसा कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ली है। आज उन्हें पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से मनीष कुमार वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार के बेहद करीबी अधिकारी माने जाते हैं। मनीष वर्मा पिछले 12 सालों से नीतीश कुमार के साथ उनके साये की तरह हर समय साथ रहते हैं। आपको बता दें कि जदयू प्रदेश कार्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनता दल यूनाइटेड की ली सदस्यता 2उनके स्वागत समारोह में पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे। बिहार विधान परिषद् के सदस्य और महासचिव आफाक अहमद खान ने पार्टी का लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article