समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय पर 5 सूत्री मांगों को लेकर पार्षद संघ ने दिया धरना

DNB Bharat

पार्षदों ने कार्यालय में तालाबंदी कर नगर निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

डीएनबी भारत डेस्क 
समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय पर 5 सूत्री मांगों को लेकर पार्षद संघ ने धरना दिया। इस दौरान पार्षदों ने कार्यालय में तालाबंदी कर नगर निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों के इस धरने के कारण निगम कार्यालय में कामकाज बाधित रहा।

वहीं अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पार्षदों का कहना है कि नगर आयुक्त के द्वारा पार्षदों को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जाती है। नगर निगम क्षेत्र में चार एनजीओ के माध्यम से साफ-सफाई का काम किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

लेकिन किस वार्ड में कितने सफाई कर्मी काम करते हैं। इसकी पार्षदों को कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं साफ-सफाई को लेकर एनजीओ को दिए गए काम में भी काफी वित्तीय अनियमितता बरती गई है। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में नल-जल योजना की स्थित काफी खराब है। लेकिन शिकायत के बावजूद नगर आयुक्त मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

TAGGED:
Share This Article