चंडी और तेलमर थाना क्षेत्र मे हुई घटना
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के तेलमर थाना और चंडी थाना क्षेत्र इलाके मे हुए सडक हादसे मे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी हैं.पहली घटना तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव मे हुई जहाँ रघुवीर मांझी बकरी चराने के लिए जा रहे थे तभी अनियंत्रित स्कार्पियो ने कुचल दिया.
भागने के क्रम मे स्कार्पियो ने दूर तक शव को घसीटते हुए चला गया.जिससे उसकी मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गयी.वही दूसरी घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर मोड़ के पास घटी हैं जहाँ मोटरसाइकिल सवार युवक राजीव कुमार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.जिससे उसकी मौत हो गयी.
परिजनों ने बताया की युवक बेलधा से अपने ससुराल बारसलीगंज जा रहा था तभी सालेपुर मोड़ के पास सडक हादसा हुआ.फिलहाल दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया हैं.घटना के बाद वाहन चालक भागने मे सफल रहा.
डीएनबी भारत डेस्क