बेगूसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा: बेटी से मिलने गुवाहाटी जा रहे रिटायर PWD कर्मी की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा सामने आया है जहाँ ट्रेन में चढ़ने के दौरान घायल एक रिटायर पी डब्लूडी कर्मी की मौत हो गई है। घटना बेगूसराय स्टेशन की है। बताया जाता है की मृतक अपनी बेटी से मिलने गौहाटी जा रहा था। इसी दौरान बेगूसराय स्टेशन पर यह हादसा तब हुआ जब मृतक कुछ सामान लेने बेगूसराय स्टेशन पर उतरा था। सामान लेने के बाद जैसे वो वापस लौटा ट्रेन खुल गई। जिसके बाद मृतक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा ।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान मृतक का पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। जिससे उनका एक पैर पूरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान देहरादून के रहने वाले रामप्रसाद शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने बताया की रामप्रसाद शर्मा पी डब्लू डी कर्मी थे तो महज तीन महीना पहले ही  रिटायर हुए थे। रामप्रसाद शर्मा की बेटी की शादी गुवाहाटी थी।बेटी से मिलने के लिए वो आंनदबिहार से नौर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पकड़ कर गौहाटी जा रहे थे।

बेगूसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा: बेटी से मिलने गुवाहाटी जा रहे रिटायर PWD कर्मी की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान मौत 2इसी दौरान बेगूसराय स्टेशन पर वो कुछ जरुरत का सामान खरीदने उतरे थे। सामान लेकर जैसे ही वो ट्रेन पकड़ने बढे तब तक ट्रेन खुल चुकी थी।। इसी क्रम में वो ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगे जिससे वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की जगह पर उनका पैर फंस गया। जिससे उनका एक पैर बुरी तरीके से टूट कर घायल हो गया। बाद में आरपी एफ ने उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उनका कुछ घंटे में ही मौत हो गई। जिसके बाद इसकी सुचना परिजनों को मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कारवाई में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article