भारत से नेपाल आयोध्या से जनकपुर तक शुरू होगी रेल सेवा, रेल विभाग ने कर ली है रूट मैप की तैयारी

DNB Bharat

15 सितंबर से ट्रेन सेवा बहाल होने की है संभावना, पूर्व मध्य रेल द्वारा की जा रही है तैयारी समीक्षा

डीएनबी भारत डेस्क 

श्रद्धालुओं के बड़ी खुशखबरी है। अब रामभक्त अयोध्या में रामलला का दिव्य दर्शन कर माता जानकी का आशीर्वाद लेने जनकपुर सीधे ट्रेन सफर सुविधा के माध्यम से अयोध्याधाम स्टेशन से जनकपुर पहुंचेंगे। रेल विभाग द्वारा इस दिशा में लगभग ट्रेन रूट मैप तैयार कर लिया गया है और बस घोषणा की औपचारिकता बस बांकी है। इस ट्रेन परिचालन से भारत नेपाल रिश्ते को और मजबूती मिलेगी। वहीं दोनों देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

- Sponsored Ads-

भारत से नेपाल आयोध्या से जनकपुर तक शुरू होगी रेल सेवा, रेल विभाग ने कर ली है रूट मैप की तैयारी 2

जानकारों के मुताबिक मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर अयोध्या से जनकपुर तक साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। ईसीआर की तरफ से चलनेवाली इस ट्रेन के लिए नेपाल रेलवे ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इसको लेकर नेपाल रेलवे के जीएम निरंजन ने बताया कि नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के बीच ट्रेन परिचालन को लेकर नेपाल रेलवे ने तैयारी पूरी ली है।

इसकी समय सारिणी भारतीय रेलवे को भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी का इंतजार है। उन्होंने बताया कि ट्रेन साप्ताहिक होगी और 14.30 घंटे में सफर पूरा करेगी। यह ट्रेन जनकपुरधाम से जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, पनिया होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। सूत्रों की मानें तो मोदी 3.0 के 100 दिन पूरा होने के बाद 15 सितम्बर तक ट्रेन शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव दिल्ली से जनकपुरधाम तक था। जिसे फिलहाल अयोध्या तक रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से इस प्रस्ताव को नेपाल सरकार के माध्यम से दिल्ली विदेश मंत्रालय को भेजा जा चुका है। इसके अलावा नेपाल जीएम ने बताया कि ट्रेन परिचालन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन नेपाल में भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को ट्रेन परिचालन की समय सारणी भेजी गई है।

जनकपुर से अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। 20 डिब्बे वाली इस ट्रेन में एसी क्लास के अलावा स्लीपर व जनरल डिब्बे भी उपलब्ध होंगे। जनकपुर से यह ट्रेन शनिवार दोपहर 13:30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह चार बजे अयोध्या पहुंचेगी। उसी दिन अयोध्या से यह ट्रेन शाम 17 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह आठ बजे जनकपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार नई दिल्ली तक करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में उनकी पूर्व मध्य रेल अधिकारी से भी बात हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article