18 जनवरी की सुबह गंगा विलास क्रुज विदेशी पर्यटकों के साथ पहुंचेगा सिमरिया घाट

DNB Bharat

गंगा विलास क्रुज के सिमरिया आगमन से पूर्व डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने लिया सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का जायजा।

डीएनबी भारत डेस्क 

विदेशी पर्यटकों के साथ 15 जनवरी को गंगा विलास क्रूज़ के बेगूसराय जिला के सिमरिया आगमन को लेकर डीएम बेगूसराय ने सिमरिया गंगा घाट पर पहुंचकर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा सिमरिया गंगा घाट पर तैयारियां की जा रही है। तो वहीं स्थानीय लोगों में भी गंगा विलास क्रुज आगमन को लेकर काफी खुशी देखी जा रही है।

- Sponsored Ads-

18 जनवरी की सुबह गंगा विलास क्रुज विदेशी पर्यटकों के साथ पहुंचेगा सिमरिया घाट 2

गौरतलब है कि बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा विलास क्रूज़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसमें 32 विदेशी सैलानी विभिन्न जगहों पर भारत की पौराणिक सभ्यताओं से जुड़े जगह पर जा रहे हैं एवं वहां की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह प्रातः 8:00 बजे गंगा बिलास क्रूज के सिमरिया आगमन की संभावना है।

18 जनवरी की सुबह गंगा विलास क्रुज विदेशी पर्यटकों के साथ पहुंचेगा सिमरिया घाट 3

बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि यह जिले के लिए हर्ष की बात है कि अब विदेशी पर्यटकों के द्वारा भी यहां की सभ्यता और संस्कृति की जानकारी ली जा रही है और विदेशी लोग भी सिमरिया के इतिहास में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

18 जनवरी की सुबह गंगा विलास क्रुज विदेशी पर्यटकों के साथ पहुंचेगा सिमरिया घाट 4

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती पर विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने के लिए लोग तैयार हैं और हम लोगों को इस बात का गर्व है कि हमारी सभ्यता में विदेशी लोग भी रुचि रख रहे हैं। विदेशी पर्यटकों का सिमरिया में भव्य स्वागत किया जाएगा।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Share This Article