20 सदस्यीय विदेशी सैलानियों का जत्था पहुंचा सिमरिया धाम, सर्वमंगला आश्रम में विदेशी सैलानियों का किया गया स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कल कल छल छल करती गंगा की लहरों पर सवार होकर सोमवार की सुबह 20 विदेशी सैलानियों का जत्था सिमरिया धाम पहुंचा। बंगाल कोलकाता से जलमार्ग के रास्ते जहाज पर सवार होकर सिमरिया धाम आए। जहां पर जहाज से उतरकर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, स्वीटजरलैंड सहित अन्य देशों के विदेशी सैलानी शामिल थे।

सबों ने हाथ में कैमरा लेकर सिमरिया धाम में नवनिर्मित सीढ़ी घाट, मेला क्षेत्र का भ्रमण करने के उपरांत सर्वमंगला आश्रम सिमरिया काली धाम आए। जहां पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज, रविन्द्र ब्रह्मचारी जी, राम झा, श्याम झा, सहित अन्य ने चादर ओढ़ाकर स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

20 सदस्यीय विदेशी सैलानियों का जत्था पहुंचा सिमरिया धाम, सर्वमंगला आश्रम में विदेशी सैलानियों का किया गया स्वागत 2 सभी विदेशी सैलानी इस तरह के स्वागत से अभिभूत दिखें। सबों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई पड़ रही थी। इधर विदेशी सैलानियों को देखने के लोगों की भीड़ लगी रही। इसके बाद सभी जहाज पर सवार होकर आगे की यात्रा पर निकल गए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article