एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल इंडिया हॉकी टीम के खिलाडियों ने ग्लास ब्रिज राजगीर का किया भ्रमण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल इंडिया हॉकी टीम को आज जिला प्रशासन नालंदा द्वारा ग्लास ब्रिज राजगीर का भ्रमण कराया गया । विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,पटना के तत्वाधान में राजकीय  खेल अकादमी- सह- खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन दिनांक 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक निर्धारित है ।

इस प्रतियोगिता में कुल 6 देश के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया ,जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रही हैं ।

- Sponsored Ads-

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल इंडिया हॉकी टीम के खिलाडियों ने ग्लास ब्रिज राजगीर का किया भ्रमण 2भ्रमण के दौरान इंडिया हॉकी टीम के सभी महिला खिलाड़ियों ने बिहार सरकार द्वारा निर्मित ग्लास ब्रिज पर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाकर काफी उत्साहित हुई । बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्यो की इंडिया हॉकी टीम के द्वारा सराहना की गई ।

डीएनबी भारत डेस्क  

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article