नालंदा: नववर्ष के मौके पर राजगीर में उमड़ी पर्यटकों की भिड़, तीन लाख लोगो ने गर्म कुंड में लगाया आस्था की डुबकी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नववर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी बिहार, झारखंड, कोलकाता,मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,उड़ीसा के अलावे विदेशी सैलानियों का जत्था राजगीर पहुंच रहे है। हालांकि सोमवार को लेकर नेचर सफारी जू सफारी को बंद रखा गया। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही सूचना दी गई थी।

नालंदा: नववर्ष के मौके पर राजगीर में उमड़ी पर्यटकों की भिड़, तीन लाख लोगो ने गर्म कुंड में लगाया आस्था की डुबकी 2राजगीर कुंड स्थित गरम कुंड में नव वर्ष के मौके पर ढाई से 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी भी लगाई। राजगीर के कई पिकनिक स्पॉट पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। नव वर्ष के पूर्व से ही राजगीर में पर्यटकों का आना शुरू हो चुका था। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा की नववर्ष को लेकर राजगीर के सोन भंडार रोपवे घोड़ा कटोरा गरम कुंड वेणुवन समेत कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: नववर्ष के मौके पर राजगीर में उमड़ी पर्यटकों की भिड़, तीन लाख लोगो ने गर्म कुंड में लगाया आस्था की डुबकी 3पर्यटको की भीड़ को देखते हुए रूटचार्ट में कई बदलाव किया गया है। राजगीर में पिकनिक के साथ पर्यटन और ट्रैकिंग की भी सुविधा की गई है इसीलिए सैलानियों की पहली पसंद राजगीर है। राजू में घूमने आए पर्यटकों ने भी राजगीर की वादियों और अन्य जगहों पर घूम कर नव वर्ष का लुफ्त उठाया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article