दिनकर पुस्तकालय सिमरिया में मुकुंद मेधा सम्मान खोज प्रतियोगिता परिक्षा का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के द्वारा मुचकुंद मेधा सम्मान खोज प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को पुस्तकालय स्थित चंद्र कुमार शर्मा बादल भवन में ली गई। इस परीक्षा में वर्ष 2024 में दसवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि 50 अंक की इस परीक्षा में 39 अंक लाकर सिमरिया वार्ड संख्या दो के रामानुज राय के पुत्र आलोक कुमार प्रथम स्थान पाकर मुचकुंद मेधा सम्मान के लिए चयनित हुआ। तत्पश्चात, उपाध्यक्ष ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुस्तकालय की बैठक की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में नाग पंचमी के अवसर पर भगवती स्थान, सिमरिया में सलाहकार लक्ष्मणदेव कुमार के संयोजन में जूता चप्पल स्टैंड लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, दूसरी ओर 27 जुलाई को मुचकुंद जयंती सह मेधा सम्मान समारोह मनाने का निर्णय हुआ। इसके लिए कोषाध्यक्ष मनीष कुमार को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।

दिनकर पुस्तकालय सिमरिया में मुकुंद मेधा सम्मान खोज प्रतियोगिता परिक्षा का हुआ आयोजन 2राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि यह आयोजन दिनकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरिया में विद्यार्थियों के बीच किया जाएगा। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी, शिक्षक जितेंद्र झा, राजेंद्र राय नेताजी, प्रवीण प्रियदर्शी, संजीव फिरोज, अमरदीप सुमन, अजीत कुमार, विश्वजीत कुमार, पुस्तकाध्यक्ष विष्णुदेव राय आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article