भगवानपुर के लखनपुर बलान नदी में पंचायत समिति अंश से सीढ़ी निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

 

जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी की मिली भगत से योजना के नाम पर सरकारी रुपए का बंदरबाट करने का आरोप

कार्य स्थल पर बिना योजना पट लगाए ही दिन व रात युद्ध स्तर पर जैसे तैसे कार्य कर महज कागजी खानापूर्ति की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर बलान नदी में पंचायत समिति योजना से कराए जा रहे सीढ़ी निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी की मिली भगत से योजना के नाम पर सरकारी रुपए का बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत समिति योजना से 12 लाख की लागत से लखनपुर बलान नदी में सीढी निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर के लखनपुर बलान नदी में पंचायत समिति अंश से सीढ़ी निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप 2जिसमें कार्य स्थल पर बिना योजना पट लगाए ही दिन व रात युद्ध स्तर पर जैसे तैसे कार्य कर महज कागजी खानापूर्ति की जा रही है। उक्त सीढ़ी निर्माण कार्य में पिलर नहीं दिया जा रहा है। जमीन पर ईट बिछाकर नाम मात्र छड़ देकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसमे जहां एक तरफ निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बलान नदी में जलस्तर बढ़ने से कराए गए सीढ़ी निर्माण कार्य पानी में समाया जा रहा है।

भगवानपुर के लखनपुर बलान नदी में पंचायत समिति अंश से सीढ़ी निर्माण में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप 3जो कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी की मिलीभगत दर्शाता है। जिसको लेकर जेई आबिद के द्वारा बताया गया कि उक्त योजना का फर्स्ट जियो टैग भी नहीं हुआ है योजना ओनगोइंग भी नहीं हुआ है। ठेकेदार के द्वारा जबरन कार्य करवाया जा रहा है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article