बेगूसराय में अज्ञात वाहन एवं ऑटो की टक्कर में एक शिक्षक की मौत एवं 04लोग घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के संघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में एक आटो एवं अज्ञात वाहन की आमने-सामने टक्कर में जहां एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के एनएच- 31 की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन एवं ऑटो की टक्कर में एक शिक्षक की मौत एवं 04लोग घायल 2

मृतक शिक्षक की पहचान लाखो निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में की गई है तो वहीं घायलों में धर्मेंद्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार एवं दो अन्य गोपाल कुमार एवं केदार सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार सिंह गढ़हारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत थे।

पिछले दिनों धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार एवं अन्य लोगों के साथ देवघर जल चढ़ाने के लिए गए थे और फिर जल चढ़ाने के बाद रिजर्व ऑटो से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी क्रम में आज अहले सुबह अनियंत्रित तेज अज्ञात वाहन ने सिंघौल थाना से थोड़ी दूर पहले ही जोरदार टक्कर मार दी जिससे धर्मेंद्र कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article