ई रिक्शा चालक हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, बेटे की हत्या के प्रतिशोध में चाचा ने की सिंटू की हत्या

DNB Bharat Desk

 

नगर थानान्तर्गत दिनांक 28.11.22 को घटित सिन्टु साह हत्याकांड का खुलासा। हत्याकांड में संलिप्त 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार की देर शाम बेगूसराय के भीड़ भाड़ वाली जगह पावर हाउस चौक के निकट ई रिक्शा चालक हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया और एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर शाम पावर हाउस चौक के निकट एक ई रिक्शा चालक की हत्या तीन व्यक्तियों ने गोली मारकर कर दी थी। घटना के बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए एक अपराधी सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर निवासी 60 वर्षीय विष्णुदेव साह को गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि बेटे की हत्या के प्रतिशोध में उसने ई रिक्शा चालक सिंटू कुमार की हत्या की। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वर्ष 2013 में मृतक सिंटू ने आरोपी के पुत्र की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि मृतक सिंटू हत्या के आरोप में 8 वर्ष जेल में सजा काटकर तीन महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी और मृतक सिंटू रिश्ते में चाचा भतीजा हैं।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article