अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, एसडीएम ने कहा ‘होगी कार्रवाई’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बुधवार को बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव स्थित बूढ़ी गंडक के कोरजना घाट से तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार ने भगवानपुर थाने के पीटीसी अमित कुमार सहित पुलिस बल के साथ कोरजाना घाट पहुंचकर अवैध रूप से बालू की कटाई करते हुए एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त किया।

इस संबंध में एसडीओ राकेश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि संजात बूढ़ी गंडक के कोरजाना घाट पर अवैध रूप से बालू की कटाई हो रही है। सूचना मिलते ही हम लोग कोरजाना घाट पहुंचे और अवैध रूप से बालू कटाई करते हुए एक ट्रैक्टर और जेसीबी को जब्त किया गया। ट्रैक्टर और जेसीबी मालिक  के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article