खोदावंदपुर प्रखंड के मुकेश ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर हासिल की सफलता

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 8 निवासी जगदीश महतो एवं शांति देवी के कनिष्ठ पुत्र मुकेश कुमार का चयन पुलिस सब इन्सपेक्टर के पद पर हुआ है। उसने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल किया है। मुकेश की इस सफलता पर उसके बड़े भाई राकेश कुमार, भाभी वीणा कुमारी, बहन नीतू कुमारी, बहनोई गंगा प्रसाद व अन्य परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखंड के मुकेश ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर हासिल की सफलता 2परिजनों ने बताया कि मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय खोदावन्दपुर में हुई। उसने  राजकीयकृत किसान उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर से वर्ष 2008 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। मुकेश ने वर्ष 2010 में एम आर डी इण्टरमीडिएट कॉलेज मेघौल से इंटर की परीक्षा उतीर्ण की।जबकि उसने वर्ष 2013 में डीबीकेएन नरहन से प्रथम श्रेणी में स्नातक की परीक्षा उतीर्ण किया। मुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बड़े भाई को दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article