बीआरसी से ड्यूटी कर लौट रहे लेखापाल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर रविवार को बीआरसी से ड्यूटी कर घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में बीआरसी खोदावंदपुर के लेखापाल विनोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक मेंं ले गए।

- Sponsored Ads-

वहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार
विनोद कुमार रविवार को कार्यालय में अपनी ड्यूटी निभाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरदाहा चौक के निकट सङक पार कर रहे एक वृद्ध को बचाने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article