राज्यसभा सांसद ने वीरपुर उच्च विद्यालय का किया दौरा

DNB Bharat

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बीपीएस उच्च वीरपुर के विकास कार्यों का लिया जायजा।

डीएनबी भारत डेस्क 
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बुधवार को बीपीएस उच्च विद्यालय वीरपुर का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय के प्रांगण में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों से हालचाल पूछा। साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों से भी बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल की चहारदीवारी एवं पर्याप्त भवन बनवाने की मांग की।

सांसद ने जल्द ही विद्यालय की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद ने विद्यालय के विभिन्न वर्ग कक्षों का निरीक्षण किया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन, अभाविप के निशांत कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article