खेत में पटवन करने गए शिक्षक की करंट लगने से मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र इलाके के रसलपुर गांव में करंट की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण आज सरकारी स्कूलों में छुट्टी है जिसके कारण सरकारी शिक्षक मुकेश कुमार छुट्टी होने के कारण अपने खेतों में पटवन के लिए गए थे। पटवन के दौरान ही मोटर में करंट आने से उनकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि खेत पटवन को लेकर जैसे ही मोटर को छुआ हुआ उसमें पूर्व से करंट प्रवाहित हो रहा था। उसी की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक मुकेश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम बच गया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article