विद्युत विभाग ने की छापेमारी,चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला कराया दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर विद्युत सब स्टेशन द्वारा विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में4 लोगों को अवैध रूप से बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा के द्वारा थाने में में दिए गए आवेदन के आलोक में रोस्तमा वार्ड 13 के निवासी बबली देवी के घर जांच की गई तो। उपभोक्ता द्वारा मीटर बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। उनपर 4 हजार 654 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

- Sponsored Ads-

इसी गांव के राजीव कुमार द्वारा मीटर से पहले सर्विस तार कट करके विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। उनपर 8 हजार 225 रुपए जुर्माना लगाया गया है। वीरपुर वार्ड 5 के निवासी मो फईम भी मीटर बाईपास कर बिजली की चोरी करते पाए गए। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करते हुए 3 हजार 173 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

विद्युत विभाग ने की छापेमारी,चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला कराया दर्ज 2वीरपुर सुरहा चौक निवासी राजाराम साह के द्वारा बिना विद्युत कनेक्शन लिए ही बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसलिए उस पर 8 हजार 109 रुपए का जुर्माना किया गया है। छापेमारी दल में सारणी पुरुष महेश्वर यादव, मानव बल रंजीत पंडित,विवेक कुमार,मनोज कुमार दास आदि शामिल थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article