गोबर उठाने को लेकर दो पक्ष में चले लाठी डंडे, दो घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समाज में बैमनस्यता कभी कभी इतना उग्र और उत्तेजित हो जाता है कि लोग आपस में ही एक दूसरे की जान ले लेने तक की हदे पार कर जाते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला रविवार को वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 केलावारी रोस्तामा टोला में घटी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को अपने अपने परिचितों ने प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद दोनों घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है। घायल महिला में एक की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 के मोहम्मद साहब उद्दनी की नव प्रशुता पत्नी खुशबू खातुन के रूप में किया गया है तो दुसरे घायल की पहचान भूषण यादव की 14 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में की गई।

पीएचसी में इलाज कर रहे चिकित्सकों को उक्त दोनों घायल के परिजनों ने बताया कि खेत में गोबर था जिसे उठाने को लेकर आपस में विवाद बढ़ने हुआ और देखते ही देखते एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव ने बताया कि मार पीट से संबंधित सुचना ग्रामीणों के द्वारा मिली है। पुलिस को भेजा गया है। वैसे दोनों में से किसी ने भी थाना में आवेदन नहीं दी है। सूचना मिली है कि घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article