बेगूसराय में उद्यमिता के क्षेत्र में रोजगार का सुनहला अवसर मास्टर डिग्री कोर्स से प्राप्त करें

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में ईडीआईआई द्वारा संचालित मास्टर डिग्री कोर्स में नामांकन करवाकर छात्र-छात्रा अपने भविष्य को सुनहला बनाने को लेकर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के तत्वावधान में यह पाठ्यक्रम छात्र हित में चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में गुरुवार को इसकी जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रदेश संयोजक नयन प्रकाश ने इस मौके पर संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी.

बेगूसराय में उद्यमिता के क्षेत्र में रोजगार का सुनहला अवसर मास्टर डिग्री कोर्स से प्राप्त करें 2कार्यक्रम में कौशल विकास केंद्र खोदावंदपुर के एल एफ चंदन दास, मोहम्मद नुरेन, संजीत कुमार, गणेश प्रसाद आदि ने अपने विचार रखे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article