खगड़िया और मानसी स्टेशन के पुनर्विकास विकास का हुआ शिलान्यास

DNB Bharat

पीएम मोदी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया शिलान्यास, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर।

डीएनबी भारत डेस्क 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रेलवे स्टेशन के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया स्टेशन के विकास कार्य के लिए 34 करोड़ एवं मानसी स्टेशन के विकास के लिए 20.8 करोड़ की राशि की परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्ण विकास पुनर्विकास का शिलान्यास किया।

- Sponsored Ads-

खगड़िया रेलवे स्टेशन प्रांगण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास कार्य किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान बच्चे एवं बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया एवं उसके उपरांत बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा भाषण के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण को लोगों ने वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण सुना गया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

‌

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article