खेत में बकरी चराने से मना करने से नाराज दबंगों ने एक किसान को तलवार से काटकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में खेत में बकरी चराने से मना करने से नाराज होकर दबंगों ने एक किसान को तलवार से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव की है। घायल किसान की पहचान जयरामपुर गांव के रहने वाले जगदीश रजक के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

खेत में बकरी चराने से मना करने से नाराज दबंगों ने एक किसान को तलवार से काटकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2घायल किसान जगदीश रजक ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति के द्वारा जबरन मेरे खेत में बकरी चराने के लिए छोड़ देता था। उन्होंने बताया कि खेत में लगे फसल को बकरी के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि लगातार दबंग पड़ोसी के द्वारा जबरन खेत में बकरी छोड़कर फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया करता था। फिर से दबंग के द्वारा जबरन एक बार खेत में बकरी चरने के लिए छोड़ दिया।

खेत में बकरी चराने से मना करने से नाराज दबंगों ने एक किसान को तलवार से काटकर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3उन्होंने बताया जब बकरी चराने से मना किया तो इसी से नाराज होकर दबंग पड़ोसी तलवार और भाला लेकर आया हमला कर दिया। इस हमले में किसान जगदीश रजक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात। फिलहाल इस घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को लगी मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article