लखीसराय में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की मारी गोली, मौके पर महिला की हुई मौत

DNB Bharat

घटना लखीसराय थाना क्षेत्र के औरैया गांव में शुक्रवार देर रात की।

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय में अज्ञात अपराधियों ने लखीसराय थाना क्षेत्र के औरैया गांव में शुक्रवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक महिला की पहचान स्थानीय स्व. टुनटुन साव की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि लखीसराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दिया।

- Sponsored Ads-

लखीसराय में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की मारी गोली, मौके पर महिला की हुई मौत 2स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। दो साल पूर्व पूनम देवी के पति टुनटुन साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में इस बार की हुई हत्या के पीछे भी ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं।

इस बीच लखीसराय पुलिस ने घटना के कारणों की छानबीन करते हुए अनुसंधान शरू कर दिया है। इस संबंध में एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका बयान लिया और घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी बात कही।

उक्त घटना से जहां मृतिका के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों का कहना है कि दो साल पहले टुनटुन साव की हत्या हुआ थी। अब पत्नी पूनम की हत्या होने से स्पष्ट है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने साजिश के तहत हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

लखीसराय संवाददाता सरफराज 

TAGGED:
Share This Article