नगर परिषद बीहट को ग्रीन बीहट बनाने को लेकर किया जा रहा है पौधा रोपण कार्य – उप मुख्य पार्षद

DNB Bharat Desk

 

पौधा लगाने से पर्यावरण को संरक्षण के साथ पानी को भी संरक्षित कर सकते हैं उप मुख्य पार्षद

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट को ग्रीन बीहट बनाने को लेकर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा लगातार पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत गढ़हाड़ा वार्ड नंबर – 19 में पौधा रोपण का कार्य उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड 19 के पार्षद प्रतिनिधि-  गोपी मुखिया , अमित ठाकुर, शैलेस शर्मा, मनोज सिंह, बाल रंगमंच के कलाकार ऋषि कुमार, विजेंद्र कुमार व अन्य नगर वासी ने मिलकर 50 छायादार पौधों का रोपण का कार्य किया।

- Sponsored Ads-

नगर परिषद बीहट को ग्रीन बीहट बनाने को लेकर किया जा रहा है पौधा रोपण कार्य - उप मुख्य पार्षद 2 वहीं इस अवसर पर महिला- पुरूष, बच्चे, युवा भी ग्रीन बीहट को बनाने को लेकर संकल्प के साथ अपने वार्ड में पौधा को लगाने के साथ ही पौधा संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद ने कहा की पौधा लगाने से पर्यावरण को संरक्षण के साथ पानी को भी संरक्षित कर सकते हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article