भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का निमंत्रण का दौर अंतिम चरण में, पूर्व डीजीपी अभ्यानंद भी होंगे शामिल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले आगामी 5 नवंबर रविवार को आयोजित होने वाले महापंचायत का कार्यक्रम जैसे जैसे नजदीक आते जा रहा है महापंचायत में लगे सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के रुदौली, भरौल, बछवाड़ा सहित कई पंचायत का भ्रमण कर घर घर जाकर निमंत्रण पत्र देने का काम किया.

निमंत्रण देते हुए मनोज कुमार राहुल ने बताया की आगामी 5 नवंबर को बेगूसराय के जीडी कॉलेज में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के संयोजक सोनू शंकर के नेतृत्व में भूमिहार ब्राह्मणो का महाजुटान होगा और आपसी एकजुटता, राजनीतिक, सामाजिक एकता का परिचय भी दिया जायेगा.वही किशन कुमार ने बताया की इस महापंचायत में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा बिहार के पूर्व डीज़ीपी अभ्यानंद, सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पांडे, बॉबी त्यागी सहित कई नामचीन समाज के हस्ती भी शामिल होंगे साथ ही समाज से जुड़े दर्जनों कलाकार राकेश मिश्रा, हेमा पाण्डेय, बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर, शिवेश मिश्रा, धीरज कान्त सहित कई कलाकार शामिल होंगे.

- Sponsored Ads-

भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का निमंत्रण का दौर अंतिम चरण में, पूर्व डीजीपी अभ्यानंद भी होंगे शामिल 2वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हर जाति अपना अपना संगठन बना रहे है, उसी तर्ज पर आज भूमिहार ब्राह्मण के द्वारा भी अपना संगठन बनाकर महापंचायत का आयोजन किया है, यह सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि अब सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक, राजनीतिक रूप से मजबूती के लिए बहुत अच्छा पहल है इससे हमारा समाज मजबूत होगा और हम सब ग्रामीणों जुट कर इसमें भाग लेंगे.निमंत्रण कार्यक्रम में मनोज कुमार राहुल के अलावा किशन कुमार, सुमित कुमार, अमित सिंह, अनुतोष कुमार,विनय सिंह, सुमित वत्स, गौतम कुमार, टिंकू सावर्ण, अमित सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल रहे.

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article