भाकपा में नौजवानों का भविष्य है, बिना हक अधिकार की लड़ाई लड़ें कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है- राम रतन सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

भाकपा में नौजवानों का भविष्य है। बिना हक अधिकार की लड़ाई लड़ें कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है। संघर्ष के रास्ते ही आम अवाम को लाभ दिया जा सकता है। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने, खाद्यान्न योजना, किसान को जमीन का बाजिब कीमत लड़कर देने का काम भाकपा ने किया। नारी शिक्षा के विकास में भाकपा की भूमिका रही है। उक्त बातें बीहट -3, नप बीहट वार्ड संख्या 24 मथुरापुर टोला स्थित स्मृति शेष मंतोष झा के संकल्प सह श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा। उन्होंने कहा

- Sponsored Ads-

एकता में बल है, एकता हमारी पूंजी है। एकता के बल पर भारत सरकार को झुका सकते हैं। संघर्ष के रास्ते आगे बढ़ते रहे। नौजवान का भविष्य है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के माध्यम से देश को खोखला बनाया है। मोदी सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी।देश में महंगाई बेरोजगारी बढ़ रहा है। संविधान की रक्षा करने की जरूरत है। तभी देश बचेगा, लोकतंत्र जिंदा रहेगा। वहीं एटक जिला महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि विषम परिस्थिति में आंदोलन रत रहें‌ मंतोष झा।

सपरिवार पार्टी के लिए समर्पित हैं। एआईएसएफ नेता राकेश कुमार ने कहा कि भाकपा के जुझारू कार्यकर्ता थे मंतोष झा। भाकपा ने खाद्यान्न योजना, आरटीआई सहित कई योजनाएं भाकपा द्वारा लाई गई थी। इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं दी जाती है। मोहल्ले के नौजवान भाकपा पार्टी में शामिल हो। पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि देश के गरीब लोगों को समान प्रणाली स्वास्थ शिक्षा सहित अन्य लागू हो।

श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा की अध्यक्षता अमरनाथ सिंह ने किया जबकि संचालन रंधीर कुमार ने किया। श्रद्धांजलि सभा को आल इंडिया यूथ फेडरेशन राज्य कार्यकारिणी सदस्य बदुद आलम, पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया रामाधार सिंह, रामउदगार सिंह उर्फ भूतनाथ, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार महतों, कमल वत्स, एआईएसएफ राकेश कुमार, योगी सिंह, सहायक अंचल मंत्री नवीन कुमार सिंह, अशोक रजक,उमेश पासवान सहित अन्य ने संबोधित किया।

इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा के दौरान श्रद्धांजलि गीत मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के प्राचार्य अशोक कुमार पासवान, निशु कुमारी सहित अन्य कलाकारों द्वारा निर्गुण गीत व शहीद गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गौतम कुमार ने पार्टी का दामन थामा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article