हर्ल प्रबंधन और जिला प्रशासन जिले में जल्द दूर करे यूरिया की किल्लत – तेघड़ा विधायक

DNB Bharat

बरौनी हर्ल कारखाना के मुख्य द्वार पर जन संगठनों का महाधरना के माध्यम से जिले में खाद किल्लत को दूर करने की मांग।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में खाद की किल्लत को अविलंब दूर करने एवं बरौनी हर्ल कारखाना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर बिहार राज्य किसान सभा, एटक, छात्र संगठन एआईएसएफ, एआईवाईएफ के संयुक्त बैनर तले बरौनी खाद कारखाना के मुख्य द्वार पर महाधरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता किसान सभा के जिला मंत्री अरविंद सिंह एवं मंच संचालन एटक बेगूसराय जिला महासचिव प्रहलाद सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

हर्ल प्रबंधन और जिला प्रशासन जिले में जल्द दूर करे यूरिया की किल्लत - तेघड़ा विधायक 2

संचालन करते हुए श्री सिंह ने कहा बेगूसराय जिले में खाद की किल्लत को दूर करने के लिए खाद कारखाना के मुख्य द्वार पर आज शांतिपूर्ण धरना दिया गया है। उन्होंने कहा स्थानीय बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने के बदले प्रबंधन बाहर से संवेदक के द्वारा लाए जा रहे मजदूरों का गेट पास बनाकर काम दे रहे हैं। इन सवालों पर यदि प्रबंधन ध्यान नहीं देता तो हम लड़ाई को तेज करेंगे।वहीं बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहा जिले के लिए “दीप तले अंधेरा” कहावत साबित हो रहा है।

हमारे जिले में खाद कारखाना में उत्पादन शुरू है।और जिले के किसानों में खाद के लिए हाहाकार है।उन्होंने कहा हम हर्ल प्रबंधन को आगाह करने के लिए हमसभी एकत्रात हुए हैं।सबसे पहले बेगूसराय के किसानों को खाद की आपूर्ति किया जाए। उसके बाद ही विभिन्न जगहों के लिए भी खाद दिया जाए। यदि प्रबंधन इस बात को नहीं मानती तो हम कारखाना से लगे हुए ट्रक रैक को बाहर जाने नहीं देंगे।

धरना स्थल पर मौजूद तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा यह खाद कारखाना हम अपनी उपजाऊ जमीन देकर बनाए हैं। यदि हम ही इस कारखाने के लाभ से वंचित रहेंगे तो ये स्थानीय लोगों के लिए बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों को गोलबंद करके खाद का सवाल हो या बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का सवाल हो हम संघर्ष को तेज करेंगे।

किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि आज का धरना सिर्फ प्रबंधन को आगाह के लिए हम दे रहे हैं आगे जिला स्तर से लेकर राज्य और केंद्र स्तर तक भी किसानों के सवाल को लेकर हम संघर्षरत हैं एवं संघर्षरत रहेंगे। इसके लिए जो कुछ भी हो।वहीं चंद्रभूषण सिंह जुलुम ने कहा केंद्र सरकार नीति के खिलाफ किसान और मजदूर उपेक्षित महसूस हो रहे हैं हम इन सवालों पर संघर्ष के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

इस सभा को एआईएसएफ के जिलासचिव राकेश कुमार, एआईवाईएफ नेता शम्भू देवा, एआईएसएफ बरौनी अंचल सचिव अविनाश कौशिक, सहसचिव रितेश कुमार पासवान, छात्रनेता चुलबुल कुमार आदि ने भी संबोधित किया। धरना के दौरान 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हर्ल कारखाना के मानव संसाधन पदाधिकारी मनीष कुमार एवं प्रमोद कुमार से बातचीत के बाद लिखित पत्र सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया रामाधार सिंह,कृष्ण कुमार शर्मा, शिव शंकर सिंह मलखान, सुरेश पासवान,रामाशीष महतो, शंकर शर्मा, पैक्स अध्यक्ष नवीन सिंह, गोपाल सिंह, अशोक सिंह, चंद्र भूषण सिंह मुखिया, किसान नेता अशोक राय, एआईएसएफ नेता हसमत बालाजी, पूर्व मुखिया अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article