अब स्वीडन में पलेगा पढ़ेगा बेगूसराय का धर्मराज, पढ़ें पूरी कहानी…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र में पल रहा दो वर्ष का बच्चा धर्मराज अब स्वीडन में रहेगा और उसका पालन पोषण भी वहीँ होगा। दो वर्षीय धर्मराज नया माता पिता को पाकर बहुत ही खुश दिख रहा था वहीं उसके नए माता पिता भी ख़ुशी से भरे हुए थे। दरअसल जन्म देने वाले माता पिता से ठुकरा दिए जाने के बाद धर्मराज बेगूसराय के विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र में पल रहा था जिसे ऑनलाइन आवेदन कर स्वीडन की एक दंपत्ति ने अनाथालय से गोद लिया है। धर्मराज को गोद लेने वाले दंपत्ति संजय डेनियल एक बिजनेसमैन हैं जबकि कैटरीना संजय ओल्सेन एक लाइब्रेरियन हैं। दोनों आज बेगूसराय के डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम के समक्ष बच्चे को गोद ली।

- Sponsored Ads-

जिला समाहरणालय परिसर में विदेशी दंपत्ति के द्वारा बच्चे को गोद लिए जाने की खबर सुन लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। मामले में डीएम रोशन कुशवाहा और विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रभारी श्रुति कुमारी ने बताया कि अब बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया बहुत ही आसान कर दी गई है। लोग ऑनलाइन आवेदन कर बच्चा गोद ले सकते हैं और एक अनाथ को नई जिंदगी दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चा गोद लेने के लिए कुछ नियमों और अर्हताओं को पूरा करना होता है जिसके बाद बच्चा गोद लिया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चा गोद लिए जाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा बच्चे के परवरिश की मॉनिटरिंग की जाती है। जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस दो दिनों में चार बच्चों को नया परिवार मिला है जिसमें आंध्र प्रदेश की एक दंपत्ति ने एक छः वर्ष के बच्चे को गोद लिया जबकि पटना के एक दंपत्ति ने एक लड़की और एक अन्य दंपत्ति ने एक लड़का को गोद लिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article