सड़क दुघर्टना में एसआई एवं कांस्टेबल सहित तीन गम्भीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र एनएच 31 पर हुआ सड़क हादसा, तीनों घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर।

डीएनबी भारत डेस्क 

राजकीय कल्पवास मास मेला सिमरिया धाम में अपने स्कूटी से ड्यूटी जाने के दौरान सहायक थाना चकिया ओपी क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला एसआई एवं एक महिला कांस्टेबल सहित एक अन्य महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेगूसराय पुलिस के टोलफ्री नंबर 112 दी। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल व ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी प्रखण्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायल का प्राथमिक उपचार किया और बताया कि सभी घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

- Sponsored Ads-

वहीं घायल की पहचान मुफस्सिल थाना की 30 वर्षीय महिला दरोगा मंजू कुमारी, नावकोठी थाना की महिला कांस्टेबल सावित्री कुमारी तथा एक अन्य घायल की पहचान सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रचियाही गांव निवासी 35 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बेसिक लाइफ सपोर्ट 102 एम्बुलेंस से तीनों घायल महिला को सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। साथ ही सभी के परिजनों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को भी घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई।

बीहट संवाददात धर्मवीर

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article