बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूर को कुचला, एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूर को कुचला दिया। इस हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मामला बरौनी थाना क्षेत्र के समीप का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेंहदौली गांव निवासी रामनाथ शाह के रूप में की गई है, जबकि घायल मजदूर की पहचान प्रमोद शर्मा के रूप में हुई है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूर को कुचला, एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 2 परिजनों के मुताबिक दोनों मजदूर बरौनी रिफाइनरी में काम करते थे और आज एक ही मोटरसाइकिल से मेहदौली गांव से ड्यूटी पर जा रहे थे।इसी दौरान बरौनी थाना क्षेत्र के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनाथ शाह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रमोद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बरौनी थाना पुलिस को जानकारी दी।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूर को कुचला, एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 3 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article