पारिवारिक जमीनी विवाद के मारपीट महिला जख्मी, सीएचसी में इलाजरत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में एक परिवार में अपनी ही जमीन की हिस्सेदारी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रुप से जख्मी हो गई। घायल महिला बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 3 निवासी शिवजी महतो की पत्नी है। जिसका इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।

इस संदर्भ में जख्मी महिला के पति शिवजी महतो ने खोदावंदपुर पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी सौतेली मां द्रोपती देवी,पिता राम ईश्वर महतो एवं सौतेले भाई सूरज कुमार एवं रौशन कुमार ने ख़ातियानी जमीन में हिस्सा मांगने पर उसके एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट किया है।

पारिवारिक जमीनी विवाद के मारपीट महिला जख्मी, सीएचसी में इलाजरत 2श्री महतो ने हिस्सा मांगने को लेकर अपने सौतेले भाइयों,सौतेली मां एवं पिता पर हत्या कर देने की आशंका भी जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article