बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, व्यवसाई के घर डकैती की असफल कोशिश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अब पुलिस का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो चुका है और अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक कि अब हथियार के बल पर डकैती करने से भी अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लाखो थाना क्षेत्र के धबौली से सामने आ रही है जहां बीती रात एक खाद व्यवसाई के घर हथियार के बल पर डकैतों ने डकैती का असफल प्रयास किया। गनीमत रही कि व्यवसाई ने छत से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तब तक डकैतों ने धारदार हथियार से व्यवसाई को घायल भी कर दिया था। वहीं व्यवसाई का आरोप है कि पिछले 1 महीने के दौरान धबौली मोहल्ले में लगभग 10 घरों में अपराधियों के द्वारा डकैती का प्रयास किया गया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित व्यवसाई नीरज भगत ने बताया कि बीती रात जब वह पत्नी एवं बच्चों के साथ सो रहे थे उसी वक्त मध्य रात्रि में डकैत दीवार के सहारे छत पर पहुंच गए और दरवाजे में जोर जोर से धक्का देने लगे। जब उन्हें और उनकी पत्नी को डकैत का होने का एहसास हुआ तो उन्होंने पिलर के सहारे छत से कूद कर अपनी जान बचाई। साथ ही साथ नीरज भगत के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा होने लगे तब डकैत वहां से फरार हो गए। फिलहाल इस संबंध में पीड़ित व्यवसाई के द्वारा लाखो थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article