वीरपुर बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर गिरने से जलजमाव से लोग परेशान

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

किसी ने ठीक ही कहा है कि कौन सुनेगा किसको सुनाएं इस लिए चुप रहते हैं।जी हां यह हाल वीरपुर का विगत तीन चार साल से है लोगों को पता हीं नहीं चलता है कि वीरपुर में सड़क पर पानी है या पानी में सड़क।हद तो तब हो जाती है जब लोग इसका अनुमान लगाएं बिना साईकिल,ई रिक्शा, मोटरसाइकिल से अपने परिवार के साथ गुजरते हैं और गिर जाते हैं तब गढ्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे का पानी से लबालब होने का ज्ञान प्राप्त होता है।

वीरपुर बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर गिरने से जलजमाव से लोग परेशान 2तो उन लोगों के मुंह से बरबस ही आह भरी शब्द निकलने लगते हैं। कितनों के मुंह से वीरपुर के ग्रामीणों के प्रति अप्रिय लेकिन संवेदनहीन होने जैसा , तो कितनों के मुंह से तारी और सोहारी लेकर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विवेक हींन जनप्रतिनिधियों को चुनना। तो कितनों के मुंह से यहां पदस्थापित पदाधिकारियों को परमोटेड जैसे शब्दों से अलंकृत किया जाता रहा है।

स्थानीय लोगों ने तो यह भी बताया कि जिला धिकारी के जनसंवाद कार्यक्रम में स्थल निरीक्षण के बाद लोगों को आशा जगी थी कि अब कुछ ना कुछ जल जमाव से निजात पाने के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन अब भी समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर मुखिया, जिला पार्षद, विधायक, सांसद के अलावे प्रखंड और जिला प्रशासन को अवगत कराया हूं।

वीरपुर बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर गिरने से जलजमाव से लोग परेशान 3स्थानीय लोगों ने तो यह भी बताया कि जिला धिकारी के जनसंवाद कार्यक्रम में स्थल निरीक्षण के बाद लोगों को आशा जगी थी कि अब कुछ ना कुछ जल जमाव से निजात पाने के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन अब भी समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर मुखिया, जिला पार्षद, विधायक, सांसद के अलावे प्रखंड और जिला प्रशासन को अवगत कराया हूं।

वीरपुर बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर गिरने से जलजमाव से लोग परेशान 4सब कहते हैं अच्छा हम देखते हैं।ज्ञात हो कि वीरपुर बाजार में खरीदारी हेतु प्रतिदिन 20 से 25 गांव के लोग आते हैं। बाजार में प्रतिदिन शाम में सब्जी व मछली का हाट लगने से लोगों की भीड़ जुटती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article