बेगूसराय में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक घायल, परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

DNB Bharat Desk

 

पुलिस हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने में हो रहा है नाकाम साबित,एक युवक जख्मी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस के दबिस के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर हर्ष फायरिंग का घटना सामने आया है। जहां जयमाला के रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग करने के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उस युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक घायल, परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती 2हालांकि जयमाला रस्म के दौरान गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल भी उत्पन्न हो गया। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उन्होंने बताया है कि बारात सही तरीके से दरवाजा लग गया था।

बेगूसराय में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक घायल, परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती 3दरवाजा लगने के बाद जब जयमाला का रस्म किया जा रहा था। तभी प्रिंस कुमार के बगल में एक लड़का हथियार लेकर बैठा था। और इस दौरान ताबड़तोड़ हथियार से हर्ष फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग करने के दौरान ही प्रिंस कुमार को पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया है की गोली लगते ही प्रिंस कुमार बेहोश होकर उसे जगह गिर गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी मौके पर बीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article