वीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, 18 में से 1 मामले को आपसी समझौता से निष्पादित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीओ भाई विरेंद्र के नेतृत्व में थाना के प्रतिक्षालय भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें 18 मामलों में से 1 मामले को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, 18 में से 1 मामले को आपसी समझौता से निष्पादित 2मौके पर मौजूद सीओ भाई विरेंद्र और पुलिस पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि पूर्व के 18 मामलों की सुनवाई पश्चात 1 मामले को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया है। नये मामले आज नहीं आएं हैं। शेष 17 मामलों में साक्ष्य व स्थल निरीक्षण उपरांत 25 मई को सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article