डीएनबी भारत डेस्क
रंग गुलाल होली के अलावा नालंदा जिले में कई जगह कीचड़ और मिट्टी की भी होली खेली जाती है। सुबह से ही बच्चे एवं युवा पीढ़ी के लोग सड़कों पर कीचड़ और मिट्टी से होली खेलते हुए नजर आए।
- Sponsored Ads-

कीचड़ और मिट्टी की होली खेलने की रिवाज बरसों से चली आ रही है। होली के हुलियारे जगह-जगह मिट्टी लाकर डाल देते हैं इसका घोल बनाने के बाद युवक एक दूसरे को मिट्टी में सराबोर करने के बाद राहगीर समेत लोगों को खींचकर मिट्टी में शराबोर करते घूमते हैं जिसकी वजह से बाजार भी बंद हो जाता है।
इस कीचड़ भरी होली को देखने के लिए लोग चो पर चढ़कर आनंद लेते हैं। इस बार होली को देखते हुए हर चौक चौराहों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इस बार पूरे नालंदा जिला समेत बिहार में दो दिनों 25 और 26 मार्च को होली खेली जाएगी।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-