बेगूसराय में मोटरसाइकिल में पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र के नयानगर दुलारपुर के समीप एनएच 28 की है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के विद्यापति थानाक्षेत्र अंतर्गत शेरपुर निवासी विकास कुमार छत ढलाई कर अपने सहयोगी अमित और संजीत के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी नयानगर दुलारपुर के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल की एक पिकअप से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें विकास और अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी साथ ही घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटनास्थल पर तेघड़ा थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article