नालंदा में रूपया लेनदेन मामले में गोलीबारी की घटना में एक महिला एवं पुरूष सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा पंचायत का मामला। मारपीट एवं गोलीबारी की इस घटना में एक महिला के अलावे चार लोगों के घायल होने की सूचना

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में बेखौफ अपराधियों ने गोलबारी की घटना को अंजाम देकर एक महिला एवं एक पुरूष को घायल कर दिया।उक्त घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। एक ओर जहां 24 अक्टूबर को सभी दीपावली पर्व मनाने में मशगूल थे। वहीं इस दौरान नालंदा जिला अंतर्गत  नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा पंचायत में रुपए लेनदेन के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक महिला सहित दो का गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जबकि मारपीट में 2 लोग अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

स्थनीय ग्रामीणों के अनुसार पपरनौसा गांव में चिमनी भट्ठा के पैसे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो रही थी तभी बीच-बचाव करने गए कमलेश मांझी व लाक्षो देवी को अपराधियों ने गोली मार दी। जबकि इस मारपीट में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। गोली लगने के बाद घायल कमलेश मांझी व घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

नालंदा में रूपया लेनदेन मामले में गोलीबारी की घटना में एक महिला एवं पुरूष सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल 2

जहां कमलेश मांझी को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक गांव का ही है। जो कि 5 की संख्या में पपरनौसा गांव चिमनी भट्ठा पर पहुंचकर मारपीट और गोलीबारी करने लगा। वहीं इस घटना में घायल मिथिलेश मांझी ने कहा कि लक्ष्मी प्रतिमा बैठाने को लेकर विवाद हुआ और एक पक्ष के लोगों के द्वारा गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिसमें  2 लोगों को गोली लगी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

 

फिलहाल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में  क जुट गई है। वहीं ग्रामीणों में गोलीकांड की घटना के बाद तनाव व दहशत का माहौल देखा जा रहा है एहतियातन नूरसराय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

 

Share This Article