बरौनी प्रखण्ड में 62.15% मतदान, जिसमें पुरुष- 61278, महिला-59783 मतदाता ने किया मतदान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के चौथे चरण मतदान के दौरान बरौनी प्रखंड क्षेत्र में काफ़ी हर्सोल्लास के साथ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर चुनाव महापर्व में हिस्सा लिया और स्वच्छ व सशक्त लोकतंत्र निर्माण कर नव भारत निर्माण का साक्षी बना। वहीं मिली जानकारी अनुसार संध्या 6 बजे तक में पुरुष-61278 , महिला- 59783 ,कुल – 121061 मतदाता ने मतदान किया। जिससे बरौनी प्रखण्ड में 62.15 % मतदान हुआ।

- Sponsored Ads-

वहीं 6 बजे तक में 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष – 34881 , महिला – 33201, कुल – 68082 , कुल प्रतिशत -61.14 % , 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पुरुष – 14763 , महिला -15381, कुल- 30144      मतदाता, प्रतिशत में देखें तो-  63.44 % मतदान हुआ।इसी तरह से 144 मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से कुल – 22835 मत पड़ा, जिसमें – 61.87 % मतदान हुआ। जिसमें पुरुष –  11634 और महिला- 11201 मतदाता हैं।

बरौनी प्रखण्ड में 62.15% मतदान, जिसमें पुरुष- 61278, महिला-59783 मतदाता ने किया मतदान 2वहीं जानकारी अनुसार सुबह 9 बजे तक में  पुरुष – 15855, महिला – 13383, कुल -29,238 मतदाता ,15.07 %, जिसमें 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष -9086, महिला -7390, कुल -16476, कुल प्रतिशत – 14.96% , 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पुरुष -3819, महिला – 3546, कुल 7365 मतदाता, प्रतिशत में देखें तो-15.5% मतदान हुआ।इसी तरह से 144 मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से कुल 5397 मत पड़ा, जिसमें 14.75 % मतदान हुआ। जिसमें पुरुष – 2950 और महिला -2447 मतदाता हैं।

बरौनी प्रखण्ड में 62.15% मतदान, जिसमें पुरुष- 61278, महिला-59783 मतदाता ने किया मतदान 3सुबह 11 बजे तक में पुरुष – 24029, महिला – 26584, कुल -55613 मतदाता , 27.78 %, जिसमें 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष -16539, महिला -14419, कुल -30958, कुल प्रतिशत – 28.11% , 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पुरुष -7199, महिला – 7358, कुल- 14557 मतदाता, प्रतिशत में देखें तो-30.64% मतदान हुआ।इसी तरह से 144 मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से कुल -10098 मत पड़ा, जिसमें -27.60 % मतदान हुआ। जिसमें पुरुष – 5291 और महिला -4807 महिला मतदाताओं ने अपने अधिकार का निर्वाह किया। वहीं इस तरह से 9 बजे से 11 बजे में लगभग 12-13% की वृद्धि दर्ज किया गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article