समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शहर के यू.एन.पैलेस में शनिवार को समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2024 आयोजित की गई l समारोह का उद्घाटन सहकारिता ध्वज फहरा कर दरभंगा के संयुक्त निबंधक विकाश कुमार बरियार, अध्यक्षता सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, संचालन हरिनंदन साहू तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया l

समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन 2आम सभा में विगत वर्ष की वार्षिक बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि, वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक प्रतिवेदनों का अनुमोदन, तुलन पत्र तथा आय व्यय का अनुमोदन व बजट की स्वीकृति, सूचीबद्ध सनदी लेखाकार से कराए गए अंकेक्षणो  का अनुमोदन, नाबार्ड तथा अन्य वाणिज्यिक बैंकों से प्राप्त लोन का अनुमोदन, दौलतपुर तथा सिंघिया शाखा के स्थानांतरण का अनुमोदन तथा लोक अदालत के माध्यम से कराए गए समझौतों का अनुमोदन किया गया l

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन 3अपने अध्यक्षीय संबोधन में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि वर्तमान में प्रथम चरण में चयनित कुल 139 पैक्स को कंप्यूटर तथा अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दी गई है l जिसमे से 75 समितियों के Go Live का कार्य भी पूरा कर लिया गया है l बैंक ने 43 वर्षो का सफर पूरा किया है l इस सफर में बैंक लगातार विकास कर रहा है l हाल में मोबाइल बैंकिंग ऐप भी लॉन्च किया गया है l विगत 04 वर्षो से बैंक लगातार लाभ अर्जित कर रहा है l

समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन 4साविधिक अंकेक्षक के द्वारा बैंक को A ग्रेड दिया गया है lइस अवसर पर संयुक्त निबंधक, दरभंगा विकाश कुमार बरियार, अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर सिंह, निदेशक राम कुमार झा, निदेशक रामकुमार झा, निदेशक श्याम सुंदर प्रसाद, निदेशक रामकुमार यादव, निदेशक प्रवीण रौशन, निदेशक रंजन पासवान, निदेशक प्रभा कुमारी, निदेशक अंजु देवी, प्रबंध निदेशक बाबू राजा, नाबार्ड के पदाधिकारी अभिनव कृष्ण, पाटलिपुत्र बैंक अध्यक्ष रितेश कुमार, वैशाली बैंक अध्यक्ष सुधि रंजन प्रसाद, अंकेक्षण पदाधिकारी मनोज कुमार,

समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन 5पूर्व शाखा प्रबंधक श्याम शंकर चौधरी, सुशील चौधरी, मृत्युंजय किशोर ठाकुर, सहायक प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, लोन पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार, पटोरी शाखा प्रभारी राम विनेश दास, शाखा प्रबंधक दौलतपुर जे.शांडिल्य, शाखा प्रबंधक कल्याणपुर विश्वनाथ चौधरी, शाखा प्रबंधक ताजपुर शंकर सिंह, सहायक प्रसार पदाधिकारी शशिकला कुमारी, रूपम कुमारी, समाजसेवी अनंत कुशवाहा, राकेश कुमार ठाकुर तथा राम विनोद पासवान सहित जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष मौजूद थे l

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article