समस्तीपुर: बिहार दिवस पर सियासी हलचल: जेडीयू विधायक ने की निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में बिहार दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में वारिसनगर के जदयू विधायक और साइंटिस्ट मांजरिक मृणाल भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जदयू युवाओं को आगे  बढाने का काम कर रही है। बड़ी जिम्मेवारी भी दे रही है।

 नीतीश कुमार के बाद जदयू में सबों की पहली पसंद निशांत भइया हैं। निशांत को ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। हालांकि, मुख्यमंत्री कौन होगा, यह एनडीए के नेता संयुक्त रूप से तय करेंगे। जेडीयू विधायक ने आगे कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। जदयू युवा को मौका भी दे रही है और उसे आगे भी कर रही है।

समस्तीपुर: बिहार दिवस पर सियासी हलचल: जेडीयू विधायक ने की निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग 2नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सूचना पर उन्हें झटका लगा था, लेकिन अब निशांत कुमार आ चुके हैं। जदयू में निशांत कुमार ही एक ऐसे इंसान है जो सभी को एक साथ लेकर चल सकते हैं। मैं निशांत कुमार का फैन हूं। हम चाहते हैं कि निशांत पार्टी की जिम्मेवारी संभाले। वैसे एनडीए का उच्च नेतृत्व मुख्यमंत्री पर फैसला लेगा, लेकिन मेरी इच्छा है कि निशांत ही मुख्यमंत्री बनें। क्योंकि जनता और कार्यकर्ता भी यही चाह रहे हैं।

समस्तीपुर: बिहार दिवस पर सियासी हलचल: जेडीयू विधायक ने की निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग 3टीम निशांत के गठन के सवाल पर मांजरिक मृणाल ने कहा कि, यह कोई अधिकारिक टीम नहीं है। बस वैसे ही निशांत कुमार से मिलने जुलने वाले लोगों को लेकर यह टीम बनाया गया है। ताकि युवा अपने सीनियर से सीख कर आगे बढ़ सके।

Share This Article