तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार के तत्परता से महज 48 घंटे के अंदर एक अपहृत महिला को अपहरण कर्ता के साथ किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेयाय ओपीअध्यक्ष चंद्रकांत कुमार के तत्परता के कारण तेयाय ओपी पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज 48 घंटे के अंदर एक अपहृत महिला को अपहरण कर्ता के साथ किया बरामद।इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि   लखनपुर पंचायत के पाली निवासी अमरजीत कुमार ने  आवेदन दिया की मेरी पत्नी सोनम कुमारी का दरभंगा जिला के कमलपुर निवासी  लाल बच्चन राय के पुत्र चन्दन कुमार ने अपहरण कर लिया है।तो तुरंत कांड संख्या 113/24 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिए फिर गुप्त सूचना मिली की  चन्दन कुमार दरभंगा जिला  के रना गांव में लड़की को  रखे हुए है।

इसी सूचना पर पुलिस बल के साथ दरभंगा जिला के  रना गांव  पहूंचे और  सोनम कुमारी के साथ चन्दन कुमार को  बरामद कर लिया।  इस मामले का खुलासा करते हुए ओपी  अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि चन्दन और सोनम के पति अमरजीत कुमार  एक साथ कही बाहर में  रह कर काम करते थे इसी दौरान चंदन  का अमरजीत के डेरा पर आना जाना होता था इसी आने जाने के क्रम में सोनम चंदन के संपर्क में आ गया था ।और दोनो के बीच प्यार हो गया।

तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार के तत्परता से महज 48 घंटे के अंदर एक अपहृत महिला को अपहरण कर्ता के साथ किया बरामद 2इधर चंदन भी अपना घर दरभंगा  आ गया और अमरजीत भी अपना घर बेगूसराय जिला के पाली  गांव आ गया  चन्दन मौका का तलाश करता रहा और मौका पारकर अमरजीत का पत्नी सोनम को लेकर फरार हो गया।सोनम को 2वर्ष का बच्चा भी है।जब पुलिस इस मामले का  जांच गंभीरता से   किया  तो  पता  चला कि यह तो दोनो के बीच का प्यार का मामला है ।पुलिस ने  उक्त महिला को  कोर्ट में 164का बयान दर्ज कराने न्यालय भेज दिया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article