विद्यालय गेट निर्माण समय से नहीं होने से स्थानीय लोगों में असंतोष

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय मेघौल में बनाए जाने वाले मुख्य द्वार का निर्माण कार्य कच्छप गति से चल रहा है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार के सौजन्य से हो रहे इस गेट का निर्माण कार्य 6 महीना पहले शुरू किया गया था, जो अबतक पूरा नहीं किया गया है।

- Sponsored Ads-

कार्यस्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गेट निर्माण से संबंधित कोई जानकारी विद्यालय प्रबंधन को नहीं दी गई है। गेट निर्माण का कार्य अधूरा रहने से स्कूली बच्चों को भी आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गेट का दोनों पीलर भी डेढ़ा बनाया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीलर निर्माण के बाद उसमें एक दिन भी पानी नहीं दिया गया। बारिश आने के इंतजार में संवेदक द्वारा पीलर में पानी का पटवन नहीं करवाए जाने की बात भी सामने आई है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article