सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat

07 अप्रैल को एनएच 31 पर सहायक थाना सिंघौल थानाक्षेत्र के अंग्रेज़ी ढ़ाला के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी वृद्ध महिला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र अन्तर्गत अंग्रेजी ढ़ाला के पास एनएच 31 पर 07 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला की 10 दिन बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

मृतका लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्रोपदी देवी सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 6 सुशील नगर निवासी स्वर्गीय देवानंद ठाकुर की पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि वह 7 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन ने उन्हे रौंद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था और स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देख वृद्ध महिला को अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। घरवालों ने बताया कि लंबे इलाज के बाद शनिवार को आईसीयू वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं मौत होने की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article