सोमवारी को लेकर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में सोमवारी गंगा स्नान के क्रम में एक युवक की गंगा नदी में डूब गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी घटकिन्डी की है । मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी घटकिंडी निवासी सियाराम यादव के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार सियाराम यादव अपने पंचायत के सरपंच भी हैं । बताया जा रहा है कि आज उनका पुत्र सत्यम कुमार उर्फ मंगला सोमवारी पर्व को लेकर गंगा स्नान करने के लिए बरौनी घटकिन्डी पहुंचा था लेकिन गंगा की तेज धार में  बह गया । फिलहाल शव की तलाश जारी है । सत्यम कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम बजा हुआ है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article