20 दिन में तीसरी बार बिहार आ रहे हैं अमित शाह, झंझारपुर और बेगूसराय में करेंगे सभा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह 20 दिनों में तीसरी बार आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार में वे झंझारपुर और बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह पहले झंझारपुर जहां वे जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे वहीं दूसरी सभा बेगूसराय के जीडी कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में करेंगे।

- Sponsored Ads-

अमित शाह करीब 1:30 बजे सीधे जीडी कॉलेज परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। वहीं गृह मंत्री झंझारपुर में 11 बजे पहुंचेंगे जहां वे जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

खगड़िया: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने सीपीएम उम्मीदवार के पक्ष में सभा कर वोट देने की अपील की

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article