बेगूसराय में चोर रंगे हाथ धराया, पुलिस ने भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव में देर रात एक चोर चोरी करते रंगे हाथों धराया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित जिंदपुर निवासी सुनील यादव की पत्नी रानी देवी ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि जिंदपुर निवासी सुधिर झा के पुत्र सुभम कुमार देर रात चोरी करने की नीयत से घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था ‌जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया है।

- Sponsored Ads-

आवेदिका ने थाना को दिए आवेदन में मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करने की गुहार भी पुलिस से लगाई है। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदिका के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस अभिरक्षा में उक्त चोर को न्यायालय भेज दिया गया है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article