शोक-संतप्त वार्ड पार्षद एवं पूर्व जिप सदस्य के यहां सांत्वना देने पहुंचे खेलमंत्री एवं पूर्व विधायक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड के नगर परिषद बीहट क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या -07 ग्राम असुरारी निवासी वार्ड पार्षद अशोक सिंह की मां एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी के सासु मां परकला देवी के निधन की खबर पाकर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं पूर्व विधायक तेघड़ा विरेन्द्र कुमार ने उनके आवास पर पहुंच शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।

- Sponsored Ads-

शोक-संतप्त वार्ड पार्षद एवं पूर्व जिप सदस्य के यहां सांत्वना देने पहुंचे खेलमंत्री एवं पूर्व विधायक 2नेता द्वय ने कहा कि मां ही जगत और श्रृष्टि की आधार होती है। मां की आंचल में ही हमारी दुनिया होती है। मां की क्षति अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है और ना ही हम उन पुण्यात्मा मां का कर्ज अदा कर सकते हैं। इस शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

शोक-संतप्त वार्ड पार्षद एवं पूर्व जिप सदस्य के यहां सांत्वना देने पहुंचे खेलमंत्री एवं पूर्व विधायक 3मौके पर चंद्रदेव सिंह, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चन्दन कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, केदार सिंह, श्याम पुकार सिंह, बिनोद कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article